Advertisement

अब नगर पालिकाओं में भी मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी

अब नगर पालिकाओं में भी मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी

मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया शुभारंभ

विधायक सहित जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का विस्तार किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का सभी नगर पालिकाओं में शुभारंभ किए, जिसके बाद अब मितान योजना में श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं की सुविधा घर बैठे हितग्राहियों को मिलेगी। अब तक मुख्यमंत्री मितान योजना की सुविधा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को मिल रही थीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UPIA) का भी शुभारंभ किया, ताकि शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियोंए स्व. सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कार्यक्रम में विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा श्रीमती शकुंतला साहू, पार्षद, जनप्रतिनिधि, जिला पंचयात सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर छन्नू लाल मारकंडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र उपाध्याय सहित गणमान्य नागरिक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में वर्चुअल शामिल हुए। कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होने की व्यवस्था की गयी थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47