Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में फिर से कब होगी झमाझम बरसात… जानें ताजा अपडेट

रायपुर। राजधानी में तीन दिनों से बरसात नहीं हुई है। इसकी वजह से लोगों को एक बार फिर से गर्मी परेशान करने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रायपुर में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं दो दिनों के बाद फिर से सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है और प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

सिस्टम के सक्रिय होने से पहले तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। जबकि मंगलवार शाम से सिस्टम के सक्रिय होने के बाद फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, रविवार को प्रदेश का सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस कबीरधाम में दर्ज किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दो सिस्टम चल रहा है। जिसमें एक मानसून द्रोणिका बीकानेर, दौसा, ग्वालियर, सीधी, अंबिकापुर, बालासोर और पूर्वोत्तर की ओर बंगाल की खाड़ी के बीच विस्तारित है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है। मौसम विभाग ने ऐसी संभावना जताई है कि इस सिस्टम की वजह से प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं आने वाले दो दिनों के बाद प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात होने की भी संभावना है।

जानें शहर का अधिकतम – न्यूनतम तापमान

रायपुर – 34.0 27.0

बिलासपुर – 35.6 27.2

दुर्ग – 32.8 26.4

राजनांदगांव – 35.0 26.6

जगदलपुर – 34.4 25.5

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47