Advertisement

आम जनता को मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडर! CM बघेल ने दिए ये संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी आम जनता को 500 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान में किया गया है, कुछ तो घोषणा के लिये रखना पड़ेगा। घोषणा समिति में सब आएगा। इससे साफ़ जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जब दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी तो जनता को 500 रुपए में सिलेंडर मिल सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गुरु पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राजनीतिक गुरु के बारे में कहा कि मेरे राजनीति गुरु वासुदेव चंद्राकर जी थे, वो बड़े कद्दावर नेता थे। उसके बाद चंदूलाल चंद्राकर जी रहे। बाद में दिग्विजय सिंह का सानिध्य मिला। आम कार्यकर्ता से ही अब सीखने को मिलता है। महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिविधि को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सेंट्रल एजेंसियों के माध्यम से पहले शिवसेना की तोड़ा गया और अब एनसीपी को तोड़ा गया है। कुछ दिन पहले ही एनसीपी के नेता के यहां छापा पड़ा। जैसे ही वो पार्टी छोड़कर आए, मंत्रिमंडल में जगह मिल गई।

वाशिंग मशीन में कुछ और लोग धूल गये। मंत्री बनने के बाद सारे पाप धूल गये। ऐसा लंबा फ़ेहरिस्त है, सारे नेता पहले बीजेपी के टारगेट में थे, जैसे ही बीजेपी में आये वो धूल गये। इस प्रकार से सेंट्रल एजेंसी के माध्यम से लोकतंत्र का गाला घोटा जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47