Advertisement

सिन्हा समाज मंडल साजा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिए शपथ

सिन्हा समाज मंडल साजा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिए शपथ

टीकाराम के नाम हुआ सिन्हा समाज मंडल साजा का ताज

साजा – छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का चुनाव 2 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें टीकाराम डडसेना साजा मंडल के मंडलेश्वर बनें। बता दें कि पूर्व पदाधिकारियों का कार्यकाल 5 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात बेमेतरा जिलें के साथ सभी तहसीलों का चुनाव हुआ। इसी कड़ी में 2 जुलाई को साजा मंडल का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें मंडलेश्वर पद पर दो प्रत्याशी टीकाराम डड़सेना व नरेश सिन्हा थे, जिसमें टीकाराम डडसेना ने 42 मतो सें विजय प्राप्त किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सहदेव सिन्हा व जनक लाल सिन्हा मैदान में थे, जिसमें सहदेव सिन्हा ने 250 सें अधिक मतो सें विजय हासिल किया। साथ ही सचिव पद पर मीनाराम सिन्हा ने निर्विरोध जीत हासिल किया। उक्त मंडल चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा सिन्हा व उनकी टीम का अहम योगदान रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ये जीत पुरे सिन्हा समाज साजा मंडल की जीत हैं – टीकाराम डडसेना
नवनिर्वाचित मंडलेश्वर टीकाराम डडसेना ने शपथ ग्रहण पश्चात समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत पूरे साजा मंडल की जीत हैं। आज चुनाव हुआ, कल सभी सामाजिक बंधुओं के साथ मिलकर हमें समाज को आगे बढ़ाने का काम करना हैं। बिना किसी मनभेद के समाज को आगे ले जाने की दिशा में निरंतर सभी को कार्यरत रहना हैं। वही उक्त चुनाव प्रक्रिया में नव निर्वाचित मंडलेश्वर टीकाराम ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, जिलामंत्री मोहन सिन्हा, संरक्षक राजेश जायसवाल पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डामनलाल सिन्हा पूर्व कोषाध्यक्ष, भागवत सिन्हा, पूर्व जिला मंत्री कुलेश्वर जायसवाल व सभी मंडल के मंडलेश्वर व साजा मंडल के सभी सामाजिक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47