Advertisement

ख़रोरा पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले का हुआ खुलासा

ख़रोरा पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले का हुआ खुलासा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

थाना ख़रोरा अपराध क्रमांक 219/21 धारा 450,294,323,506, 302,34 भादवी
दिनांक 04 जून को मुखबिर से सूचना मिली की आदिवासी मोहल्ला ग्राम मांठ निवासी एक बुजुर्ग महिला की संदेहास्पद परिस्तिथियों में मृत्यु हुयी है जिसको परिजनों द्वारा मुक्तिधाम में दफ़ना दिया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए ख़रोरा पुलिस तत्काल हरकत में आयी, छानबीन दौरान पता चला कि आदिवासी मोहल्ला निवासी विजय मरावी की माँ जंती बाई मरावी पति नंदकुमार आयु 60 वर्ष के साथ उसी मोहल्ले के सगे भाई छेदन मरावी व गोविंद मरावी दोनों के पिता मनहरन मरावी के द्वारा दिनांक 2 जून की रात्रि मृतिका के घर जा कर उसके पति व पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे मृतिका द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा लात मुक्के से मृतिका को अधमारा होते तक मारपीट किया जिससे अगले दिन घायल वृद्धा की मृत्यु हो गयी। आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने से डर के कारण मृतिका के परिजनों द्वारा शव का कफ़न दफ़न कर दिया गया था । सूचना पर थाना ख़रोरा में मर्ग कायमि कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्तिथि में शव उत्खनन करा कर शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। आज शव का पोस्ट्मॉर्टम कराया गया जिसमें मृत्यु का कारण अंदरूनी चोट से होना खुलासा हुआ। उक्त घटना के सम्बंध में अपराध क्रमांक 219/21 धारा 450,294,323,506,302,34 भादवी तहत अपराध पंजिबद्द कर आरोपियों की तलाश की गयी व दोनों छेदन मरावी व गोविंद मरावी को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ दौरान मृतिका के छोटे पुत्र द्वारा आरोपियों के परिवार की लड़की से फ़ोन से बातचित किए जाने से नाराज़ हो कर हत्या करना स्वीकार किए। दोनों आरोपियों को आज माननिय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट=====

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05