Advertisement

बाबू हुआ बेकाबू : बलरामपुर खदान के कर्मचारियों का चार दिनों का वेतन नहीं बनाया।

बाबू हुआ बेकाबू
बलरामपुर खदान के कर्मचारियों का चार दिनों का वेतन नहीं बनाया
सहक्षेत्र प्रबंधक के आश्वासन पर हुए शान्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर – एसईसीएल बिश्रामपुर कूमदा सब एरिया में कार्यरत बाबू हुआ बेकाबू। बाबू बलरामपुर खदान में कार्यरत कर्मचारियों का चार दिनों का वेतन ही नहीं बनाया जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है ।आक्रोशित कर्मचारियों ने बलरामपुर खदान के मुहड़ा पर जमकर हंगामा किया।।
जानकारी के अनुसार एसईसीएल विश्रामपुर के कुंदा सहक्षेत्र के बलरामपुर भूमिगत खदान के सामान्य पाली के कर्मचारियों का बाबू ने चार दिनों का वेतन बनाना छोड़ दिया जिसकी भनक कर्मचारियों को बीते कल4 जुलाई को लगी फिर क्या था बलरामपुर खदान में सामान्य पल्ली के सभी कामगार 4 दिन का वेतन छूटने की वजह से कामगारों में भारी आक्रोश देखा गया । आक्रोशित कामगारों ने खदान का मुहडा जाम करते हुए प्रबंधन से छूटे हुए वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की एवं भुगतान होने पश्चात ही काम पर जाने को कहा । जिसके पश्चात प्रबंधन के इस आश्वासन पर कि अगले माह में छूटे हुए पूर्ण वेतन एवं हाजरी का भुगतान किया जाएगा ।इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधि क्रमशः एटक के कामरेड हरगोविंद सिंह, कामदेव सिंह, रामयकबाल सिंह, बीकेकेएमएस से मजरूल हक अंसारी,सिटु से रामलाल सोनी मौके पर उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के रेहर खदान में कार्यरत कर्मचारियों का भी वेतन बनाने में बाबू ने लापरवाही की थी जिससे कामगारों का वेतन नहीं बन पाया था जिससे कर्मचारियों में आक्रोश देखा गया था। बताया जाता है कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अधिकांशतः बाबू को कंप्यूटर की जानकारी नहीं होने से इस तरह की त्रुटि हो रही है जिसका खामियाजा कामगारों को भुगतनी पड़ रही है। प्रबंधन को चाहिए कि जब भी अधिकारियों का कंप्यूटर से संबंधित कार्यशाला का आयोजन होता है या प्रशिक्षण दी जाती है उसमें बाबुओं को भी सम्मिलित कर कंप्यूटर की बारी की जानकारियां दी जाए ताकि इस प्रकार की बार-बार त्रुटियां बाबुओं द्वारा न हो सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47