Advertisement

डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित गोहरापदर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न,प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित गोहरापदर मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न,प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

प्रदेश खबर/रिखीराम नागेश/गोहरापदर/ जनसंघ के संस्थापक,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्म जयंती पर आयोजित मंडल की मासिक बैठक गोहरापदर के रंगमंच में संपन्न हुई।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभु श्री रामचंद्र के ननिहाल छत्तीसगढ़ आगमन पर विजय संकल्प रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्थाओं के सम्बंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।शुक्रवार को विजय संकल्प रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भाजपा मंडल गोहरापदर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा के सिपाही एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने डॉ मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया। डॉ.मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे।उन्होंने जनसंघ की स्थापना और देश के विकास के लिए ऐसा संगठन जो सदैव राष्ट्रवाद की बात करता रहा।अपना पूरा जीवन अखंड भारत बनाने के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने मुखर्जी की ओर से भारतीय राजनीति में राजनीतिक सिद्धांतों की स्थापना में दिए गए योगदान के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आगमन सात जुलाई को छत्तीसगढ़ की पावन धारा में होने वाला है,प्रधानमंत्री साइंस कॉलेज ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे,जिसमें प्रदेशभर से डेढ़ लाख लोगों के जुटने की संभावना है इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल गोहरापदर से सैकड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए पहुँचेंगे।कार्यकर्ताओं के वाहन व्यवस्था से लेकर विभिन्न चीज़ों की ज़िम्मेदारी आज पार्टी पदाधिकारियों को दी गई है.मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता से विजय संकल्प रैली में शामिल होने की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन सिंह ध्रुवा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष केनुराम यादव,किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष निर्भयसिंह ठाकुर,ज़िला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजय दुबे,सांसद प्रतिनिधि खगेश्वर नायक,महामंत्री द्वय तानसिंह माँझी,मोहित यादव,चैनसिंह कश्यप,जय अवस्थी,लम्बोदर माँझी,हेमराज माँझी,श्रुति ध्रुवा,इंद्राबाई नेताम,विनीता यादव,चंद्रप्रकाश साहू,रूपसिंघ मरकाम,कीर्तनराम यादव,मधुसूदन माँझी,पुरन सिंह मरकाम,गणेश नागेश,पदमन नागेश,अशोक नागेश,प्रकाश कश्यप,वेदप्रकाश सोनवानी,भीमसेन पांडे,रोहित नागेश,तुलसीराम सेन,डोमर सिंह कश्यप उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47