छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

मुख्यमंत्री साय से शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात, 13 मई को अंबिकापुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट, 13 मई को अंबिकापुर में 51,000 ग्रामीण आवासों का गृहप्रवेश कार्यक्रम एवं लखपति दीदियों का सम्मान।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य भेंट

रायपुर, 12 मई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। चौहान छत्तीसगढ़ के प्रवास पर हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह एवं शॉल से स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “गरीब, किसान और गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण प्रेरणादायी है। आपके अनुभव से डबल इंजन सरकार और अधिक सशक्त होगी।”

अंबिकापुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

यह उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र, भूमिपूजन तथा गृहप्रवेश की सौगात देंगे।

कार्यक्रम के दौरान:

  • 51,000 आवासों के गृहप्रवेश कार्यक्रम का आयोजन होगा

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों को सम्मान

  • लखपति दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!