Advertisement

परिस्थिति तंत्र की बहाली थीम पर एसईसीएल प्रबंधन ने पर्यावरण दिवस पर रखा आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/परिस्थिति तंत्र की बहाली थीम पर एसईसीएल बिश्रामपुर प्रबंधन ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के आयोजन कर पौधारोपण हेतु पौधा वितरण किया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आज महाप्रबंधक कार्यालय परिषर में पर्यावरण दिवस पर एक आयोजन आयोजित कर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था जिसमे प्रीना गुहा प्रथम,निष्कर्ष सिंह द्वितीय, अंजली पंडित तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसे महाप्रबंधक विद्यानंद झा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक विद्यानंद झा ने क्षेत्र के नागरिकों को पौधा संरक्षण के लिए अपील की साथ ही अपने अधिकारी कर्मचारियों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया। साथ ही उपस्थित जनों को विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का वितरण किया।इस अवसर पर माइनिंग ऑफिसर जीडी महतो ,स्टाफ ऑफिसर ई एंड सुनील कुमार, स्टॉप ऑफिसर एक्सवेशन मनोज राय ,सर्वे अधिकारी अजीत सिंह ,जेसीसीसदस्य उपस्थित थे। संचालन हिंदी अधिकारी सुब्रत पाल आभार एवं सीएमडी रविंद्र अग्रवाल बिलासपुर का पर्यावरण दिवस पर उद्बोधन का वाचन किया ।इसी प्रकार केंद्रीय चिकित्सालय एस बिश्रामपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी डाo एस प्रमाणिक ने सभी चिकित्सालय स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण का सपथ दिलाया।उन्होने कहा कि जहां भी जगह मिले कम से कम एक पेड़ लगावें और पर्यावरण को सन्तुलित रखने में अपना योगदान दें।डॉक्टर पी सी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी लोग आम कटहल नीम एवं जामुन का बीज इकठ्ठा रखें और जब कभी ट्रेन या बस से कहीं भी जायें तो खाली जगहों पर उसे फेंकते चलें।आपका छोटा सा प्रयास बहुत सारे बृक्षों को जन्म देगा।इस अवसर पर फमासिस्ट मुनि जैन के द्वारा कोल इंडिया चेयरमैन श प्रमोद आग्रवाल का सन्देश वाचन किया ।कार्यक्रम के अन्त में डाo कलाम नें सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57