Advertisement

बैंक से पैसा निकाल घर जा रहे व्यक्ति से 49 हजार रूपये की चोरी के मामले में 1 गिरफ्तार।

आरोपी को पकड़ने पुलिस वेशभूषा बदलकर पहुंची जंगल।
आरोपी पहले भी इस प्रकार के वारदात को दे चुका है अंजाम।
बैंक के बाहर आसानी से झांसे में आने वाले व्यक्ति की करते थे तलाश।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ प्रमुख गत 3 जून को ग्राम सुन्दरपुर निवासी 60 वर्षीय रघुवीर राजवाड़े ने चौकी बसदेई में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जून को सुबह 11.00 बजे गांव के रामलाल मिश्रा के साथ सहकारी बैंक भैयाथान पैसा निकालने गया था, बैंक से करीब 3 बजे 49000/- रूपये निकाला जिसे लेकर रामलाल मिश्रा के साथ वापस मोटर सायकल से अपने घर सुन्दरपुर आ रहा था, 4 बजे के आसपास जैसे ही गोबरी नाला के ऊपर सिरसी पहुँचे तो पीछे से काले रंग के पल्सर मोटर सायकल में एक अज्ञात व्यक्ति आया साथ चलने के दौरान अपनी बातों में उलझाया और रूकवाकर बात करने लगे तो डिक्की में रखा 49000/- रूपये को निकाल लिया और वहां से फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256/21 धारा 379 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
मामले की सूचना से चौकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह ने *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री राजेश कुकरेजा* को अवगत कराया जो उन्होंने फौरन घटना स्थल के चारों दिशाओं में नाकाबंदी करवाई और आने-जाने वालों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की 3 टीमों को बैंक, घटना स्थल एवं उसके आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज निकालने व पूर्व में इस प्रकार के वारदात को अंजाम देने वालों का रिकार्ड खंगालने के निर्देश दिए। जांच कर रही पुलिस टीम को सीसीटीव्ही फुटेज एवं पूर्व के अपराधिक रिकार्ड के आधार पर अहम जानकारियां हाथ लगी।
*पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा* ने बताया कि घटना के बाद कड़ी नाकाबंदी लगाई गई, जांच के दौरान सरहर्दी जिलों की पुलिस को इस वारदात के बारे में अवगत कराया गया और ऐसे मामलों को अंजाम देने वालों की जानकारी एकत्र की गई। सीसीटीव्ही फुटेज की मदद व मुखबीर की सूचना पर जिला कोरिया के पटना बाईपास के जंगल में छिपे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने अपने वेशभूषा को परिवर्तित कर वहां पहुंची और आरोपी सहजोर अली पिता अयूब अली उम्र 32 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला अम्बिकापुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 35000/- रूपये बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरूद्व अम्बिकापुर के मणीपुर चौकी में इसी प्रकार वारदात को अंजाम देने का मामले में गिरफ्तार हुआ था।
*पुलिस अधीक्षक* ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के पहले प्लानिंग के तहत 1-2 बैकों पर जाकर ऐसे व्यक्ति की तलाश में लगा था जिन्हें आसानी से झांसे में लिया जा सके पर वहां कोई नहीं मिला। तब वह सहकारी बैंक पहुंचा था और पैसा निकालने आए प्रार्थी पर निगाह रखने लगा। बैंक से पैसा निकालकर प्रार्थी को वापस जाने के दौरान उसे अपने झांसे में लेकर रकम चुराना आरोपी ने स्वीकार किया और 14 हजार रूपये को खर्च कर देना बताया। मामले में 35 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त काले रंग के पल्सर मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, चैकी प्रभारी बसदेई सुनील सिंह, एएसआई बी.एम.गुप्ता, प्रधान आरक्षक मनोज पोर्ते, राहुल गुप्ता, वरूण तिवारी, आरक्षक देवदत्त दुबे, महेन्द्र सिंह, अमित सिंह व अमरेन्द्र दुबे सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57