Advertisement

जल्द ही मार्केट में मिलेगा 2 किलो वाला गैस सिलेंडर

नई दिल्ली ।  इंडियन ऑयल ने छोटू के बाद जल्द ही मुन्ना सिलेंडर लॉन्च करने का ऐलान किया है। बता दें कि छोटू सिलेंडर  किलोग्राम का होता है जबकि मुन्ना सिलेंडर  दो किलोग्राम का होगा।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। किस लोकेशन में शुरुआत: अधिकारी के मुताबिक मुन्ना सिलेंडर पूर्वोत्तर भारत के बाजारों में दस्तक देगा।

इंडियन ऑयल के असम मंडल के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख जी रमेश ने कहा-पूर्वोत्तर में पिछले साल 5 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर ‘छोटू’ को पेश करने के बाद हम जल्द ही 2 किलोग्राम वाले एलपीजी  गैस सिलेंडर ‘मुन्ना’ की भी शुरुआत करेंगे। रमेश ने कहा कि ‘मुन्ना’ के लिए ‘बॉटलिंग’ इकाई की शुरुआत जल्द ही त्रिपुरा और उत्तरी गुवाहाटी में शुरू की जाएगी।

छोटू को मजबूत रिस्पॉन्स: रमेश ने आगे कहा कि मुन्ना एलपीजी  सिलेंडर के लिए प्रति किलो गैस की कीमत नियमित घरेलू सिलेंडर के बराबर होगी, जबकि गैर-घरेलू छोटू सिलेंडर की कीमत थोड़ी अधिक होगी। रमेश ने कहा कि ‘छोटू’ को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी रही है और पिछले वित्त वर्ष में करीब 60 से 65 हजार सिलेंडर बेचे गए और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी ऐसे 15 हजार सिलेंडर बेचे गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कितने हैं ग्राक: पूर्वोत्तर भारत में इंडियन ऑयल के फिलहाल 871एलपीजी  वितरक हैं, जबकि ग्राहकों की संख्या 91 लाख है। इस क्षेत्र में रसोई गैस खरीदने वाले कुल ग्राहकों की संख्या 112 लाख है।

रमेश ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में एलपीजी  बॉटलिंग प्लांट लगाने की योजना के तहत फिलहाल मेघालय और मिजोरम में ऐसे प्लांट लगाने की बात हो रही है क्योंकि इन दोनों राज्यों में इस तरह की सुविधा नहीं हैं। 7 जुलाई को इंडियन ऑयल के शेयर बीएसई पर ₹98.60 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 0.66 प्रतिशत बढ़कर ₹99.25 पर बंद हुए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47