Advertisement

केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भी विरोध प्रदर्शन किया

केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर आज कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भी विरोध प्रदर्शन किया… और मंहगाई के लिए केन्द्र के साथ राज्य सरकार को भी दोषी बताया.सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर मे आज जिला अध्यक्ष साकेत त्रिपाठी की अगुवाई मे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मंहगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया… घडी चौक के समीप फुटपात पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने देश और प्रदेश मे बढी मंहगाई के लिए केन्द्र के साथ राज्य सरकार को भी दोषी बताया.. साथ ही मंहगाई को लेकर छत्तीसगढ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान की भी निंदा की …।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57