Advertisement

सावन के प्रथम सोमवार को धर्म सेना ने निकाली कावड़ यात्रा

सावन के प्रथम सोमवार को धर्म सेना ने निकाली कावड़ यात्रा

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर- श्रवण मास की प्रथम सोमवार को जहां एक ओर शिवालयों में शिव भक्तों का भीड़ उमड़ पड़ी तो वही धर्म सेना विश्रामपुर के बैनर तले शिव भक्तों ने रेणुका नदी से जल लेकर गौरी शंकर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार इस वर्ष 2 माह का श्रवण मास रहेगा ।आज श्रवण मास की प्रथम दिवस को गौरी शंकर मंदिर, आरटीआई स्थित अमरनाथ शिव मंदिर, बस स्टैंड स्थित पारद शिवलिंग मंदिर, बाबा मस्त नाथ शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में शिव भक्तों का ताता लगा रहा। शिवभक्त प्रातः 4 बजे से दोपहर तक भगवान शिव की शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे, भक्तों का मंदिरों में आना-जाना जारी रहा ,तो वही प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धर्म सेना विश्रामपुर के बैनर तले कावड़ यात्रा निकाला गया जिसमें शिवभक्त गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ कावड़ यात्रा निकाली। प्रातः 8 बजे से शिवभक्त ग्राम पंचायत पचरा पचीरा स्थित रिहंद नदी से जल भरकर डीजे पर शिव भक्ति की धुन नाचते गाते गौरी शंकर मंदिर पहुंचे जहां भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशाल कावड़ यात्रा में महिलाओं की संख्या ज्यादा देखी गई । भगवान शंकर की झांकी निकाली गई जो पूरे संपूर्ण मार्ग होते हुए गौरी शंकर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष आज संपन्न कावड़ यात्रा धर्म सेना की संभागीय अध्यक्ष मनोज पांडे, विश्रामपुर नगर संयोजक रवि गुप्ता, जिला संयोजक करण रावत सहित इंद्रजीत दुबे ,गणेश भगत, चंदा गिरी रवि पठारी, रवि भगत के मार्गदर्शन में कावड़ यात्रा संपन्न हुआ ।उल्लेखनीय है कि धर्म सेना पिछले कई वर्षों से श्रवण मास में कावड़ यात्रा निकालते हुए आ रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47