Advertisement

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 की तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम काज की समीक्षा की। बैठक में आगामी 17 जुलाई हरेली पर्व को छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 के आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक 16 विधाओं के खेल खेलें जाएंगे। जिसमें एकल एवं दलीय खेल गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी, दौड़, कब्बड्डी, खो-खो, रस्साकसी, रस्सीकूद, कुस्ती, बाँटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल है। पिछले साल छत्तीसगढ़ के 14 पारंपरिक खेल खेले गए थे। इस बार दो खेल रस्सीकूद और कुस्ती खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रकार इस बार के ओलंपिक में खेलों की संख्या बढ़कर 16 हो गई हैं। कलेक्टर श्री एल्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिलें के सभी स्कूलों में जरूरत के मुताबिक जहां मरम्मत का काम शेष बचा हैं, उसे तत्काल पूरा कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन निचले स्कूलों में बारिश के मौसम में पानी जमा हो जाता हैं, उसका समुचित प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि स्कूल और शाला-आश्रम में जिन बच्चों के जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं बने हैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से लेकर बनावाएं, उसमें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराएं।
उन्होनें जिलें के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं और विभागीय योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। किसी कारणवश यदि कोई हितग्राही योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें तत्काल लाभान्वित करें। कलेक्टर जनचौपाल में आने वाले प्रकरणों का भी गंभीरतापूर्वक और समय-सीमा में निराकरण करें। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, अस्पताल परिसरों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा भी एक फोन पर घर-घर लोगों की मांग के अनुसार निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील किए कि अपने आस पास के लोगों को भी वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक करें। कलेक्टर ने बारी-बारी से जिलाधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने आगामी निर्वाचन संबंधित चल रही तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा लिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम सुश्री सुरुचि सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47