Advertisement

कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का भ्रमण

कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का भ्रमण

शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ

जिले के किसानों को उपलब्ध होगा उन्नत किस्म का मत्स्य बीज

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई का भ्रमण कर मत्स्य बीज स्पान उत्पादन एवं मछली बीज विक्रय के संबंध में जानकारी ली तथा जिले के सभी वर्ग के किसानों को उन्नत किस्म के मत्स्य बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। मछली पालन विभाग अंतर्गत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्थान उत्पादन का लक्ष्य 330 लाख एवं स्टैण्डर्ड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य 75 लाख प्राप्त हुआ है। मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रगति पर है, जिले के जिन मत्स्य कृषकों को मत्स्य बीज स्पान की आवश्यकता है वे मछली पालन विभाग, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई में संपर्क कर स्पान प्राप्त कर सकते है। तथा मत्स्य बीज स्टैण्डर्ड फ्राई, फिंगरलिंग जिले के समस्त तालाब, जलाशय के पट्टाधारक मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह, मछुआ व्यक्ति स्व. सहायता समूह तथा निजी मत्स्य पालक किसान शासकीय दर पर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बसदेई से क्रय कर अपने तालाब, जलाशय एवं डबरी में संचयन कर सकते है। भ्रमण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक एम.एस. सोनवानी, प्रक्षेत्र प्रभारी सुधाकर बिसेन सहायक मत्स्य अधिकारी एवं अन्य विभागीय स्टाफ भी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47