Advertisement

डीएसपी शर्मा एवं थाना बेरला स्टाफ द्वारा लेंजवारा में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

डीएसपी शर्मा एवं थाना बेरला स्टाफ द्वारा लेंजवारा में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 12 जुलाई को डीएसपी कमल नारायण शर्मा एवं थाना बेरला स्टाफ द्वारा थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम लेंजवारा बाजार चौक के पास में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगो को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई। साथ ही यातायात के नियमो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया व किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक हैैं तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। तथा साइबर अपराध के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।इस दौरान डीएसपी कमल नारायण शर्मा, सउनि केवल नेताम, दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र पांडेय व अन्य स्टाफ एवं ग्राम लेंजवारा के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47