Advertisement

शिवकुमार गोयल अवधेश पटेल ने बढ़ाया विश्रामपुर नगर का सम्मान

शिवकुमार गोयल अवधेश पटेल ने बढ़ाया विश्रामपुर नगर का सम्मान

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – शिवकुमार गोयल एवं अवधेश पटेल ने नगर एवं डी ए वी विश्रामपुर को गौरवान्वित किया

जानकारी के अनुसार डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल विश्रामपुर के सत्र 2021 -22 की बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थी शिव कुमार गोयल, पिता अवधेश गोयल ने जे. ई.ई. मेंस परीक्षा में 99.87 पर्सेंटाइल, जे.ई.ई. एडवांस में 4071 रैंक तथा प्रतिभाशाली छात्र राहुल पटेल, पिता कैलाश प्रसाद पटेल ने जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा 2023 में 99.68 पर्सेंटाइल , जे ई ई एडवांस में 3163 रैंक के साथ शानदार सफलता अर्जित की। दोनों ही होनहार छात्रों ने कड़े परिश्रम एवं सही दिशा में मेहनत करते हुए उक्त शानदार कामयाबी हासिल कर अपने नगर सहित माता पिता , डी. ए. वी. स्कूल को गौरवान्वित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विद्यालय प्राचार्य एच .के. पाठक जी सहित समस्त विद्यालय विश्रामपुर ने उक्त दोनों विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएँ की। प्राचार्य महोदय ने कहा कि कड़ी मेहनत,लगन और सही दिशा में सार्थक प्रयास से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जीवन में कई बाधाएँ आती हैं, ऐसे समय में हमें दृढ़-इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ. अमित सक्सेना ने दोनों छात्रों को उनकी बड़ी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47