Advertisement

शिक्षक समाज का रचयिता और बच्चें हैं देश का भविष्य – आशीष छाबड़ा

शिक्षक समाज का रचयिता और बच्चें हैं देश का भविष्य – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेमेतरा के शास. बालक उच्च. माध्य. विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती, छत्तीसगढ महतारी की तैलचित्र में माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया और पुस्तक वितरण कर नवप्रवेशी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि बच्चें देश के भविष्य होते हैं, आप सभी मन लगाकर पढ़ाई कर अच्छे मुकाम में जाकर अपने माता पिता, स्कूल एवं शहर का नाम रोशन करें। कोई भी काम आसान नहीं होता, दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती हैं। शिक्षा हमारे जीवन स्तर का सुधारती हैं और शिक्षा से ही हमारी पहचान बनती हैं, हम शिक्षा पाकर अपना और देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन की उत्पत्ति होती हैं, हमें सुबह उठकर योगाभ्यास और पढ़ाई करना हैं, जो कि हमारे लिए सफलता का रास्ता साबित होगा। छतीसगढ़ की भूपेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रही हैं। विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान कर रही हैं, इसी का नतीजा हैैं कि आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश/हिन्दी मीडियम स्कूल के विद्यालयों में अंग्रेजी भाषा में दी जाने वाली उत्कृष्ट शिक्षा की चर्चा पूरे देश में हो रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच हैं कि हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलें, होनहार बच्चों के प्रतिभा निखारने में बाधा न बनें, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय की शुरुआत की हैं। विद्यारर्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन के स्वर्णिम काल होता हैं, इस काल में विद्यार्थि जो भी मुकाम हासिल करना चाहता हैं, वह कर सकता हैं। छात्र जीवन में अनुसाशन का बहुत महत्व होता हैं, जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर पूरी लगन ईमानदारी के साथ मेहनत करके अपने कर्म पथ की ओर अग्रसर होता हैैं, वह सफलता के बुलंदियों को स्पर्श करता हैं। एक बात जरूर कहना चाहता हूं बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा, बच्चों को शिक्षा के लिए जो भी आवश्यकता पड़े उसे पूरा किया जायेगा। इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मनोज शर्मा सभापति ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मिथलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, रश्मि मिश्रा सभापति, रानी सेन पार्षद, जया साहू, पार्षद, जनता साहू एल्डमेन, चंदू शीतलानी एल्ड्रमैन, रवि रजक, प्रतिक दुबे, वतन मिश्रा, संतराम साहू प्राचार्य, मनोज बक्शी, धर्मेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र साहू, रामचंद ढीमर, चंद्रप्रकाश बंजारे, ठाकुर दास जांगड़े, सुनील बघेल, उमा जोशी, सिलोचना मिश्रा, महेस्वर साहू, गीतेश देवांगन, चोवाराम साहू, टिकेश बंजारे, नारदलाल रात्रे, सूरज सिंह ठाकुर, टिकेश बंजारे, रामशंकर, टुकेंनद्र, चित्रेंद्रदास, गोकुल, चंदन सहित बड़ी संख्या में छात्र, पालकगण, गुरुजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47