Advertisement

भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हाथ कर रही हैैं मजबूत – आशीष छाबड़ा

भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हाथ कर रही हैैं मजबूत – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बेमेतरा के ग्राम में ग्राम अमोरा में आयोजित शपथ ग्रहण एवं किसान सम्मान समारोह मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम भगवान बलराम के तैलचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बना हैैं, जो किसानों के विकास के लिए काम कर रहा हैं। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का मर्म समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से राहत मिलने के साथ ही किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं, किसान अन्न्दाता हैं उनका सम्मान सर्वाेपरि हैं। किसानों के प्रति भूपेश सरकार संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री खुद एक किसान हैं वे उनकी पीड़ा को समझते हुए किसानों से किए गए एक-एक वादा को निभाया हैं। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार गढ़बों नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, गांव गरीब और किसान की खुशहाली के लिए काम करते रहना ही हमारी सरकार का ध्येय हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता हैं, छत्तीसगढ़ महतारी अन्नपूर्णा माता हैं, सभी किसान भाई छत्तीसगढ़ महतारी के दुलरवा बेटा हैं, यह छत्तीगसढ़ का सौभाग्य हैं कि हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं, इनकी सोच में किसानों का हित सर्वोपरी हैं। शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ किसानों को सुगमता पूर्वक नियमित रूप से कैसे प्रदान किया जा सकता हैं, इन्होंने अपने इन साढ़े चार सालों में शासन में बड़े सहजतापूर्वक कर के दिखाया हैं। सर्व प्रथम किसानों को ऋण के बोझ से मुक्त करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, किसानों की जीवन रेखा धान हैं। धान का कटोरा कहें जाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों की जीवन रेखा धान ही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सरकार ने धान का समर्थन मूल्य इस वर्ष 2640 से 2660 रूपये प्रति क्विंटल देकर किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए किसानों को समृद्ध बनाया हैं। इस वर्ष धान की खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल एवं धान प्रति क्विंटल 2800 सौ रुपए खरीदने जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार किसानों की खुशहाली के लिए कार्य कर रही हैं, सरकार ने किसानों के फायदे के लिए फैसले लिए हैं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसानों के अल्पकालीन कर्ज माफी, किसानों के जलकर माफी जैसे अनेक जनहितैषी फैसला लिए हैं तथा भूपेश सरकार किसानों की ओर समृद्ध के सभी कार्य करती रहेगी। गोधन न्याय योजना प्रारंभ कर पशु पालको एवं गोबर विक्रेतओं से 2 रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदकर उन्हें हमेशा के लिए आय का साधन प्रदान किया हैं। प्रदेश में गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कराकर जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर छत्तीसगढ़ को जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया हैं। इस अवसर पर बंसी पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष बेमेतरा, शशिप्रभा गायकवाड सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, संतराम यादव, मोहित वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बीजाभाठ, अंजोर यदु, अनिल यदु, महानद यादव, चंद्रिका शर्मा, दलेव्सर साहू, टीकाराम साहू, मोहन साहू, राजेन्द्र वर्मा, बहल वर्मा, राजकुमार बंजारे, धनजय साहू, जयप्रकाश साहू, ललित विश्वकर्मा, मनोज शर्मा, नद साहू, ऋषि वर्मा, हरिश साहू, रवि रजक, परगनिया साहू, चित्रेंद्र वर्मा, जितेन्द्र यदु, पंचराम डौंडे, भावसिह राज, दौलत साहू, मनहरन सिन्हा, अनुज यदु, तीर्थ राम, कोमल साहू, योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47