Advertisement

स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी इंग्लिश मिडियम स्कुल में यातायात पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी

स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी इंग्लिश मिडियम स्कुल में यातायात पुलिस ने दी छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत आज 14 जुलाई को डीएसपी कमल नारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र राजपूत, आरक्षक खोमलाल साहू एवं स्टाफ द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी इंग्लिश मिडियम स्कुल बेमेतरा के शिक्षको, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही जेबरा क्रासिंग, चौक-चौराहा को पार करने की नियमों की जानकारी व यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों व यातायात के सांकेतिक चिन्हों, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के तरीके बताये गये एवं छात्र छात्राओं को बिना लायसेंस वाहन न चलाने व उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर यातायात नियमों के संबंध में बेनर/पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी इंग्लिश मिडियम स्कुल बेमेतरा के प्रार्चाय सुदेशा चटर्जी, शिक्षिका स्मृति अग्रवाल, आरक्षक जीवन बंजारे, शिक्षक/शिक्षिकाओ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47