Advertisement

सायबर सेल टीम एवं बेरला पुलिस ने 178 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब किया जप्त

सायबर सेल टीम एवं बेरला पुलिस ने 178 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 13 जुलाई को थाना बेरला के ग्राम तिलई में आरोपी हरीशचंद देवांगन के मकान में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु अपने पास शराब रखने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी हरीशचंद देवांगन पिता गोकुल प्रसाद देवांगन उम्र 50 साल साकिन तिलई से 80 पौवा देशी मशाला शराब एवं 98 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल जुमला 178 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब कीमती 20560 रूपये जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही थाना बेरला सउनि केवल नेताम, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा एवं प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, राजेश ध्रुव, राजेन्द्र जायसवाल, तुकाराम निषाद, तारकेश्वर साहू, महेश जांगडे एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47