Advertisement

खम्हरिया पुलिस ने 5 जुआडियों पर की कार्यवाही, नगद 14030 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त

खम्हरिया पुलिस ने 5 जुआडियों पर की कार्यवाही, नगद 14030 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 12 जुलाई को थाना खम्हरिया क्षेत्रांतर्गत नदी किनारे वार्ड नं 14 थानखम्हरिया के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना खम्हरिया पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 5 जुआड़ी पकडे गये। थाना खम्हरिया में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 5 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों मोह. वल्ली पिता अकलीम मोह. उम्र 33 साल, साकिन वार्ड नं 11 थान खम्हरिया, हफीज बेग पिता सफील बेग उम्र 36 साल साकिन वार्ड नं 14 थान खमहरिया, विष्णु माण्डले पिता संतराम उम्र 35 साल, साकिन वार्ड नं 01 थान खम्हरिया, रजुत ध्रुवे पिता इतवारी उम्र 39 साल, साकिन गौरझुमर थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम, ईश्वर साहू पिता दयाराम उम्र 55 साल, साकिन सिंगारपुर, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 14030 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में थाना खम्हरिया प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलदेव निषाद, नुरेश वर्मा, तोरण डहरिया, गौकरण मंडावी, अरूण वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47