Advertisement

हरेली तिहार के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की टीम ने किया स्थल का मुआयना

हरेली तिहार के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की टीम ने किया स्थल का मुआयना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – बेमेतरा जिले में 17 जुलाई को हरेली तिहार के सफल आयोजन के लिए तैयारी चल रही हैैं, जिसका जिला प्रशासन की टीम ने आज जिला मुख्यालय स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरु कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) बेमेतरा का मुआयना किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक के नोडल अधिकारी लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, एसडीएम बेमेतरा सुरुचि सिंह, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र जोशी, पिंकी मनहर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्य पीपी चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हरेली तिहार किसानों का बड़ा त्यौहार हैैं, किसानों और जनभावनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में किसानों के पर्व हरेली पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया हैं। किसानों के विशेष तिहार को ध्यान में रखते हुए सभी गौठानों में त्यौहार मनाने की तैयारी चल रही हैं। हरेली को लेकर इस बार खास तैयारियां की गई हैं। हरेली तिहार (त्योहार) छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कृषि परंपरा व आस्था से जुड़ा हुआ हैं। इस मौके पर जिले में स्थानीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन होगा। लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति जोड़ने और सहजने का अवसर मिलेगा। मालूम हो कि हरेली त्यौहार हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या तिथि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ की पहचान है हरेली पर्व। यह प्रदेश का लोकप्रिय त्यौहार हैं। इस दिन पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अनेक विभिन्न एवं अनेक कार्यक्रम भी देखने को मिलते हैं। बीते वर्षों में हरेली पर्व की महत्ता और इसकी लोकप्रियता बढ़ी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47