Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा की बह रही गंगा – आशीष छाबड़ा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शिक्षा की बह रही गंगा – आशीष छाबड़ा

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठिया में शा.उ.मा.वि. कठिया में अयोजित विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज ग्राम कठिया में विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन रखा गया हैैं, बड़ी संख्या में हमारे छात्र छात्राएं, पालकगण, ग्रामवासी उपस्थित हुए, सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओ को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, मां सरस्वती का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे। प्रवेश उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे नए विद्यार्थी जो प्रवेश लिए हैं उनके उत्साह वर्धन सहित साथ में जो छात्र-छात्राये प्रवेश नहीं ले पाए, उनके मन में कक्षा जाग्रति हो सकें, इसलिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाता हैं। विद्यारर्थी जीवन किसी भी व्यक्ति के जीवन के स्वर्णिम काल होता हैं, इस समय में इस काल में विद्यार्थी जो भी मुकाम हासिल करना चाहता हैैं, वह कर सकता हैं। छात्र जीवन में अनुसाशन का बहुत महत्व होता हैं, जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर पूरी लगन ईमानदारी के साथ मेहनत करके अपने कर्म पथ की ओर अग्रसर होता हैं, वह सफलता के बुलंदियों को स्पर्श करता हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानना हैैं छत्तीसगढ़ की सही कल्पना के लिए एक नारा दिए हैैं गढबो नवा छत्तीसगढ़। गढबो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा बड़ी तेजी से क्रांति लाने की आवश्यकता हैैं, छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी युवा शक्ति को जितना ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करेगे उतनी तेजी से गढबो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना सकार हो पाएगी। बहुत सारी योजनाएं शिक्षा के क्षेत्र में सरकार चला रही है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना हैं। इस क्षेत्र की बहुप्रशीक्षित मांग थी कि ग्राम कठिया/रांका के क्षेत्र के बच्चों के अच्छी शिक्षा के लिए स्वामी आत्मांनद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय खुले, भेट मुलाकात के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन इसी प्रांगण में हुआ था, मैने उनसे आप सभी मांग के अनुरूप ग्राम कठिया/रांका में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय खोले जाने मांग किया था, उन्होंने बड़ी सहजता के साथ स्वीकार कर इसी मंच से ग्राम कठिया/रांका में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय खोलने की घोषणा किए और आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन बढ़िया तरीके से किया जा रहा हैं, क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही हैं। नवप्रवेशी छात्र/छात्राओं को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराकर पुस्तक और गणवेश सहित सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल वितरण किया। इस अवसर पर हीरादेवी वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, सिद्धिक खान सभापति, महेन्द्र डेहरे सदस्य जनपद पंचायत, रामखिलावन साहू, रामकिसुन साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, शेख शरीफ कुरैशी, कल्लू साहू, अनिल साहू, राजकुमार साहू, दीनदयाल साहू, बीरू साहू, सालिक राम साहू, लक्ष्मण साहू, महावीर साहू, मनोज साहू, पप्पु साहू, रूपलाल निशाद, नकुल साहू, कविलाश साहू, मुकेश साहू, अश्विदास, राजेश साहू, बाजारू यादव, गणेश साहू, धनीराम चतुर्वेदी, जयकुमार साहू, गैदराम साहू, रिंकू बंजारे, बोधीराम यादव, लेखराम साहु, जयप्रकाश कर्मकार ब्लाक शिक्षा अधिकारी, खोमलाल साहू बीआरसीसी, ओपी टंडन प्राचार्य, जलेश जांगड़े, प्रवीण गायकवाड, नारायण ठाकुर सहीत बडी संख्या में छात्र/छात्राएं, ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47