Advertisement

CG NEWS : पुलिस ने नक्सलियों के सहयोगी को किया गिरफ्तार, दो हजार रुपए के नोट जमा करने पहुंचा था बैंक

बीजापुर। जिले में दो हजार रुपए के नोट बंद होने के बाद नक्सली लगातार पैसों को खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब पुलिस ने 2000 रुपए के नोट खपाने आए नक्सलियों के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से कब्जे से 2000 रुपए के नोटों के साथ 60 हजार रुपए जब्त किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नागुल सत्य नारायण आवापल्ली सहकारी बैक में दो हजार रुपए के नोट जमा करने के फिराक में था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में नागुल सत्यनारायण ने बताया कि उसूर एरिया कमेटी अंतर्गत उसूर एलओएस सदस्य झाड़ी कन्ना एवं नरसापुर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम द्वारा दो-दो हजार मूल्य के 30 नोट कुल 60 हजार रुपये बैंक में जमा कराने एवं नक्सली पर्चा फोटो कापी कराकर आरपीसी अध्यक्ष हड़मा कुंजाम को देना बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रकरण में थाना बासागुड़ा में छग. विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपित नागुल सत्यनारायण को गिरफ्तार कर कब्जे से दो-दो हजार के 30 नोट कुल 60 हजार रुपये, 500 के 06 नोट, 100 के 02 एवं 20 का एक नोट कुल 63220 रुपये, दो बैंक पासबुक, एक एंड्राइड मोबाइल, एक मोटरसाइकिल एवं नक्सली पर्चा जब्त किया गया है। आरोपित के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47