Advertisement

एसडीओपी बेरला एवं चौकी कंडरका द्वारा ग्राम गोडगिरी में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

एसडीओपी बेरला एवं चौकी कंडरका द्वारा ग्राम गोडगिरी में लगाया गया जन चौपाल एवं समाधान शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत 15 जुलाई को एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि डीएल सोना व अन्य स्टाफ पुलिस चौकी कंडरका द्वारा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोडगिरी में जन चौपाल एवं समाधान शिविर लगाकर ग्रामीणों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने एवं अन्य साइबर क्राइम से बचने और नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा मोबाईल गुम लिंक व हमर बेटी हमर मान के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा किया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी गई तथा आमजन को यातायात के नियमों का हमेशा पालन करनें एवं दुपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित कर हेलमेट वितरण किया गया एवं अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। इस दौरान एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल एवं पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि डीएल सोना, आर. संजय पाटिल व अन्य स्टाफ एवं ग्राम गोडगिरी के वरिष्ठ व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47