Advertisement

कर्मचारियों की मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी भाजपा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

रायपुर।  भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांगों पर विचार करके पार्टी की घोषणा पत्र समिति उसे घोषणा पत्र में शामिल करेगी और सरकार में आने के बाद उनके नियमितीकरण की समयबद्ध प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेगी।

साव रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर रहे थे। विदित रहे विविध कर्मचारी संघ के इस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से युक्त एक ज्ञापन भी साव को सौंपा। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी यशवंत जैन मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि नियमितीकरण के मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में भाजपा विधायक दल सरकार का ध्यान आकर्षित करेगा। साव से चर्चा के दौरान कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनका संगठन आगामी 18 से 21 जुलाई तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उनके वादे की याद दिलाने के लिए प्रदेशस्तरीय बड़ा आंदोलन कर रहा है। इस दौरान विधानसभा का घेराव भी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र में नियमितीकरण का वादा करके भी पूरा नहीं किया है। इससे प्रदेशभर के कर्मचारी बेहद संत्रस्त हैं। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर आंदोलन के लिए अनुमति नहीं देने और अनावश्यक व अकारण कर्मचारियों पर एफआईआर करके प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि अपने हक के लिए आंदोलन करना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है। कर्मचारी कोई नई मांग नहीं रख रहे हैं, बल्कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे याद दिलाकर पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

साव ने प्रदेश सरकार के रवैए को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताकर कहा कि विरोध में और अपने हक के लिए उठने वाली आवाज को दबाना नितांत अलोकतांत्रिक व कर्मचारी विरोधी है। प्रदेश में कांग्रेस के शासन काल के दौरान हुई भर्तियों की प्रक्रिया को लेकर भी साव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। साव ने कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल को पार्टी की ओर से सकारात्मक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47