Advertisement

CG में भाजपा के लिए कांग्रेस चुनौती नहीं, निकाल देंगे हवा : मनसुख मंडाविया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी बीच प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मंडाविया रविवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंडाविया प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाई।

इस दौरान डा. मंडाविया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। हम कांग्रेस की हवा निकाल देंगे। भाजपा हर चुनौती से पार पाने की क्षमता रखती है। हम विजय के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव सह प्रभारी के मार्गदर्शन में रणनीतिक मंथन किया गया। सुबह 10.30 बजे से शुरू बैठकों का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ये हुए बैठक में शामिल
पार्टी सूत्रों की मानें तो मंडाविया ने भाजपा के इंटरनेट मीडिया, आइटी सेल, मीडिया टीम की बैठक ली और कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ तर्क और तथ्य के साथ मजबूती से अपनी बात रखें। उन्होंने घोषणा पत्र के संयोजक और सह संयोजकों की भी बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, महामंत्री संगठन पवन साय, चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, ओपी चौधरी, पंकज झा आदि मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47