Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का मंगलवार तड़के निधन हो गया। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने फेसबुक पर पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी। ओम्मन ने लिखा, ‘अप्पा का निधन हो गया।’ कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ओमन चांडी का बेंगलुरु में कैंसर का इलाज चल रहा था। केरल कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ओमान चांडी ने 1970 से लेकर लगातार 11 चुनाव जीते। कांग्रेस नेता चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। वह पहली बार 2004 में केरल के सीएम बने थे। दूसरी बार उन्हें फिर से 2011 में केरल का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वह 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

27 साल की उम्र में बने थे पहली बार सीएम

ओमान चांडी 1970 में पहली बार विधायक बने थे। तब उनकी उम्र 27 साल की थी। वह पहली बार केरल की विधानसभा पुठुपल्ली से विधायक बने और उसके बाद उनकी जीत का सिलसिला इसी विधानसभा से जारी रहा। वह 53 साल से अजेय रहे।कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने पिछले ही साल राज्य के सबसे लंबे समय तक विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया था। चांडी बीते 52 साल से लगातार विधायक रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47