Advertisement

राजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के लिए मांगा समर्थन

राजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के लिए मांगा समर्थन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी संपर्क से समर्थन अभियान चला रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने बेमेतरा शहर के बुद्धिजीवी, व्यापारी, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सक, वकील से मुलाकात कर उनसे 2024 के चुनाव के लिए श्री मोदी के लिए समर्थन मांगा। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर हैं, यह सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारी वर्ग से लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बना कर उनके कल्याण के लिए काम किया हैं। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा हैैं, विदेशों में मोदी मोदी के नारे लग रहें हैं। प्रधानमंत्री देश में ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हैैं, उसका कारण उनका देश के उत्थान के लिया किया गया कार्य हैं। किसानों को मजबूत बनाने के लिए 6 हजार की राशि सालाना देकर कृषि को बढ़ावा देने का कार्य किया हैं। आज यूरिया, डीएपी जैसे खाद कम कीमत एवं आसानी से उपलब्ध हो रहे हैैं, वो मोदी सरकार की देन है। क्योंकि खाद की कीमत बहुत ज्यादा हैैं, सरकार सब्सिडी देकर किमतो में नियंत्रण रखी हुईं हैं। धान का समर्थन मूल्य बड़ा कर और छत्तीसगड़ में समर्थन मूल्य में जो धान खरीदी होती हैं की राशि भी मोदी सरकार ही देती है। मोदी सरकार ने पिछड़ों, आदिवासियों, अनुसुचित जाति के विकास की अनेकों योजनाओं को क्रियान्वन कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने का कार्य किया हैं। सरकार के 9 साल कांग्रेस के 60 साल के बराबर हैं। कांग्रेस ने जहां 60 साल में भारत का विकास पूरा नहीं कर पाई, वहीं मोदी ने 9 साल में ही देश की तस्वीर ही बदल दी, आज देश निरंतर प्रगति पर हैं। श्री शर्मा ने कहा कि समर्थन के इस अभियान से भाजपा को जनता से व्यापक समर्थन मिल रहा हैैं, हर वर्ग के लोग मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं। बेमेतरा शहर के जिन प्रबुद्धजनो से मुलाकात भाजपा नेताओं ने किया उनमें प्रमुख रूप से डा सुभाष चौबे, डा एमएल टावरी, डा दामोदर साहू, नरेश साहू, सुशील शर्मा, तारु गुम्बर, मोहित वर्मा सिंघोरी थे। संपर्क से समर्थन अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मोंटी साहू, जिला मंत्री विकास घरडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू शामिल थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47