Advertisement

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। राजगीत अर्पा पैरी के धार गायन के साथ पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू हुई। स्पीकर चरणदास महंत ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री भानुप्रतापसिंह के निधन की सूचना सदन को दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल , रमन सिंह, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, कृष्णमूर्ति बांधी, मोहन मरकाम और शिवरतन शर्मा ने दोनो दिवंगत नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इसके बाद स्पीकर के साथ सभी सदस्यों ने सदन में खड़े होकर दिवंगत दोनो नेताओं को दो मिनट के लिए मौन श्रद्धांजलि दी । इसके बाद दिवंगत नेताओं के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47