Advertisement

बेमेतरा : सायबर सेल एवं चंदनू पुलिस ने 92 पौवा अंग्रेजी शराब किया जप्त

सायबर सेल एवं चंदनू पुलिस ने 92 पौवा अंग्रेजी शराब किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, सायबर सेल नोडल अधिकारी एवं एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैैं, जिसके तहत 18 जुलाई को थाना चंदनू के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी अशोक मांडले पिता झाडू राम मांडले उम्र 45 साल निवासी खम्हरिया से 92 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कीमती 11040 रूपये जप्त कर कार्यावाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही थाना चंदनू प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कश्यप, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, सुशील वैष्णव, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, दिनेश साहू, घनश्याम साहू एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47