Advertisement

विधायक आशीष छाबड़ा ने अनुपूरक बजट में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को दिलाया कई सौगातें

विधायक आशीष छाबड़ा ने अनुपूरक बजट में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को दिलाया कई सौगातें

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों को सफलता मिली जब अनुपूरक बजट में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को कई सौगातें प्राप्त हुई। जिसमें मुख्य रुप से नगर बेरला के 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मुख्यमंत्री घोषणा अनुरूप 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन कर 11 नए पद सृजित कर दिए गए। ज्ञात हो कि बेरला नगर पंचायत क्षेत्र जो बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर हैैं में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिस तरह विधायक आशीष छाबड़ा ने सजगता दिखाया उसका नतीजा हैं कि आज 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन कर 21 नए पदों को स्वीकृत किया गया हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत घोटमर्रा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थापना सहित 16 पर सुजीत किए गए हैं, जिससे घोटमर्रा के आस-पास के गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, साथ ही साथ ग्राम परपोडा में हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी स्कूल के उन्नयन कार्य को भी इस अनुपूरक बजट में स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही बेरला नगर पंचायत क्षेत्र में 50 सीट अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की स्थापना जिसके लिए अनुपूरक बजट में 20.8 लाख रु की स्वीकृति दी गई हैैं तथा 5 पद भी इस छात्रावास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत खमरिया में शासकीय प्राथमिक शाला से पूर्व माध्यमिक शाला में उन कार्य को भी इस अनुपूरक बजट में स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं जिससे खमरिया में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ होने का रास्ता साफ हो गया हैं। ज्ञात हो कि विधायक आशीष छाबड़ा के प्रयासों से ही अनुपूरक बजट में ग्राम भिभौरी में नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई हैं। विधायक आशीष छाबड़ा ने राज्य के विधानसभा सत्र के अंतिम सत्र में प्रस्तुत अनुपूरक बजट में क्षेत्र के अधिक से अधिक मांगे शामिल की जा सके इस और पूरा ध्यान केंद्रित किया था तथा बेमेतरा नगर के लिए विभिन्न मांगो के संबंध में मंत्रियों तथा मुख्यमंत्री से भी लगातार मांग की थी, जिसका प्रतिफल बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को सौगात रूप में प्राप्त हुआ हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे प्रमुख आम जनता से जुड़े मामलों में विधायक आशीष छाबड़ा ने जिस तरह की सजगता दिखाई हैैं, उससे उनकी छवि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में आम जनमानस के बीच उभरी हैं। लगातार कुछ ना कुछ अपने विधानसभा क्षेत्र में सौगात की झड़ी लगाने वाले विधायक आशीष छाबड़ा अपने क्षेत्र के विकास के लिए निर्वाचन पश्चात से ही संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। आम जनता से लगातार सलाह मशवरा कर क्षेत्र के विकास के बिंदु तय कर उन्हें पूरा करने का अपना सत प्रतिशत प्रयास करते हैं, जिसके कारण ही आज अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अपेक्षा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मांगों को अनुपूरक में बजट में शामिल किए जाने पर विधायक आशीष छाबड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया हैैं, जिन्होंने बेमेतरा क्षेत्र के जनता की भावनाओं का सम्मान इस अनुपूरक बजट में किया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47