Advertisement

कई खेपों में थोड़ी-थोड़ी डोज मिलने के बावजूद छत्तीसगढ़ में तेजी से टीकाकरण

18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए अब तक 9 लाख 38 हजार 530 डोज मिली, 07 लाख 99 हजार 832 डोज टीके लगाए जा चुके
45 से अधिक आयु वर्ग में वैक्सीनेशन राष्ट्रीय औसत से अधिक इस आयु समूह में 20.29 प्रतिशत लोगों को पहली डोज मिल चुकी

अब तक 23 खेपों में 75 लाख 92 हजार 780 डोज कोविशील्ड मिली, 08 खेपों में सिर्फ 05 लाख 66 हजार 300 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई

रायपुर, 06 जून 2021विभिन्न आयु वर्ग के लिए कई खेपों में कोविशिल्ड तथा कोवैक्सीन की थोड़ी-थोड़ी मात्रा राज्य को प्राप्त होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए राज्य को अब तक प्राप्त 9 लाख 38 हजार 530 डोज में से करीब 7 लाख 99 हजार 832 डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविन डैशबोर्ड डेटा के मुताबिक 06 जून 2021 की सुबह 9 बजे की स्थिति में इस आयु वर्ग की कुल जनसंख्या में से 20.29 प्रतिशत को पहली डोज दी जा चुकी थी, यह आंकड़ा इस आयु वर्ग में देश की कुल जनसंख्या को दिए गए पहली डोज के औसत 13.51 प्रतिशत से अधिक है। इसी तरह इसी आयु वर्ग में कुल जनसंख्या के 3.85 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जो राष्ट्रीय औसत 3.29 के आसपास है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए 01 मई 2021 को कोवैक्सीन की 1 लाख 50 हजार, 08 मई 2021 को कोविशील्ड की 3 लाख 50 हजार डोज, 15 मई 2021 को कोविशील्ड की 02 लाख 97 हजार 110 डोज मिली।
कल 05 जून 2021 को कोविशील्ड की 01 लाख 41 हजार 420 डोज प्राप्त हुई है। समय-समय पर मिल रही दोनों वैक्सीनों की डोजों की मात्रा के अनुरूप टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

प्रदेश को जनवरी 2021 से लेकर अब तक 23 खेपों में 75 लाख 92 हजार 780 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की प्राप्त हुई है, वहीं जनवरी से अब तक 08 खेपों में सिर्फ़ 05 लाख 66 हजार 300 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 81 लाख 59 हजार 80 डोजेज प्राप्त हुए हैं।
कोवैक्सीन और कोविशिल्ड के 75-75 लाख डोज के लिए राज्य द्वारा पहले ही आर्डर दिया जा चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47