
Chhattisgarh News : धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22
रायपुर : धान खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2021-22
बारदाना क्रय, वितरण, केन्द्रीय तथा अन्य अधिकारियों से समन्वय के लिए मोहम्मद कैसर अब्दुलहक खाद्य विभाग के ओ.एस.डी नियुक्त
मंत्रालय से आदेश जारी
रायपुर, 25 नवम्बर 2021खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी हेतु बारदाना क्रय, वितरण, केन्द्रीय एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से नियमित समन्वय तथा आवश्यक समन्वय की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग से इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। कैसर अब्दुलहक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव तथा महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) पर बने रहेंगे।
कैसर अब्दुलहक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग के सचिव, जूट कमिश्नर भारत सरकार, प्रबंध संचालक मार्कफेड, रजिस्ट्रार, सहकारी समिति एवं अन्य अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य संपादित करेंगे।











