Advertisement

सभी विभागीय अधिकारी और चिकित्सक संवेदनशीलता के साथ काम करें – प्रभारी मंत्री

सभी विभागीय अधिकारी और चिकित्सक संवेदनशीलता के साथ काम करें – प्रभारी मंत्री

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने ली जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जिले में चल रहे काम-काज व विकास गतिविधियों की समीक्षा की

ग्राम झालम के रीपा में स्थापित यूनिट में खरीदी प्रक्रिया की गड़बड़ी की शिकायत की जांच के दिए आदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट के दिशा-सभागार में आयोजित की गई थी। बैठक में जिले में चल रहें विकास कार्यों के साथ राज्य शासन की संचालित योजनाओं की गतिविधियों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री के साथ विधायक आशीष छाबड़ा साथ आये। कलेक्टर पीएस एल्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कलेक्टर एल्मा ने प्रभारी मंत्री को जिलें में चल रहे विकास कार्यों और शासन की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण हो। इसके लिए सप्ताह में दो दिन पटवारियों को अपने हल्के में बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों और उनके निराकरण की समीक्षा की। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद बीज की उपलब्धता एवं उठाव की जानकारी ली। उन्होंने लंबित भुगतान और प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिलें की कानून व्यवस्था और राजनीतिक मुकदमे संबंधी पुलिस अधीक्षक से ब्यौरा लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने जिलें में कानून व्यवस्था सामान्य बताया और राजनीतिक मुकदमे संबंधी जानकारी से मंत्री को अवगत कराया।
बेमेतरा के विकासखण्ड बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम झालम के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में स्थापित यूनिट में खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच करने के आदेश कलेक्टर को दिए। उन्होंने गौठानों में स्थानीय बाजार मांग के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने कहा कि जिलें के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य जिसे निर्माण एजेंसी ने अभी तक पूर्ण नहीं किए और जो प्रारंभ नहीं हुए ऐसे कार्य चिन्हांकित कर पंचायत को हस्तांतरित करें।
बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे ने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जिलें के स्कूलों को आगामी 15 अगस्त तक संवरें, ताकि बच्चें और अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई कर सकें। उन्होंने गौठानों में चार-पानी की उपलब्धता और चारे की उत्पादन पर जोर दिया। राजीव गांधी मितान की राशि कि किश्त जारी करने कहा ताकि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में राशि का उपयोग हो सकें। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में शिशु और मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया, साथ ही उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। किसी भी रोग के संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया। श्री सिंहदेव ने सुपोषण, पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेहतर परिणाम के लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और डॉक्टरों को संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा। उन्होंने मौसमी बीमारी कंजंक्टिवाइटिस (पिंक आई) के संबंध में जानकारी ली और संबंधित उपचार व दवाइयों के बारे में पूछा। अस्पताल, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों, स्वास्थ्य अमलों और मेडिकल उपकरणों तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, ब्लड-बैंक, सिकलसेल प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सहित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47