Advertisement

CRIME NEWS : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चरित्र शंका पर दिया घटना को अंजाम

दुर्ग।जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां भिलाई शहर के जामुल थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपित पति देव कुमार साहू अपनी पत्नी पर चरित्र पर शंका करता था। इसे लेकर पिछले दो महीनों से दोनों के बीच भारी विवाद हो रहा था. बात-बात पर दोनों के बीच मारपीट तक हो जाती थी. लेबर कॉलोनी जामुल की घटना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बता दें कि बीती देर रात देव कुमार साहू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी पुष्पा से विवाद करने लगा. पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी, जिसे देखते ही देव कुमार साहू आगबबूला हो गया। पुष्पा के साथ विवाद और मारपीट करने लगा. इससे भी मन नहीं भरा तो अलसुबह जब पुष्पा सोई हुई थी तब घर पर ही रखे कांसे के लोटे से देव कुमार साहू ने उसके सर पर वार पे वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सुचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर जांचकर रही है. आरोपी पति   को हिरासत में ले लिया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05