छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सांसद अरुण साव ने संसद में उठाया बीजेपी नेताओं की हत्या का मामला, बोले- टारगेट करके की जा रही हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नक्सल हिंसा में मारे गए नेताओं से जुड़ा मामला संसद में उठा। लोकसभा में अपनी बात रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद अरुण साव ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जानबूझकर भाजपा के लोगों की हत्या करने की साजिश की जा रही है। हमारे लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई। संसद में साव ने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। साव ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। साथ ही कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि,राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!