Advertisement

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने फ्लैगशीप योजनाओं के साथ 33 विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने फ्लैगशीप योजनाओं के साथ 33 विभागों के कामकाज की गहन समीक्षा की

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री टीएस सिंहदेव ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के साथ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के कार्यों और शासन की महत्वाकांक्षी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सिंहदेव ने 33 विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने जिले के आदिवासी एवं बैगा बाहुल्य बोडला और पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्रामों में मुलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। बैठक में कैबिनेट मंत्री अकबर ने बिजली की लो-ओल्टेज समस्या को तत्काल दूर करने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया है। विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि खेती किसानी के लिए पानी की आवश्यकता होती है, चुकि पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं गिरने से किसानों द्वारा सिचाई की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसके कारण वनांचल मैदानी सहित वनांचल क्षेत्रों में बिजली की लो-ओल्टेज की समस्या अधिक आ रही है। इस समस्या को शीघ्रता से दूर किया जाएगा। अधिकरी ने बताया कि बोडला विकासखण्ड की बिजली आपूर्ति को दो भागों में किया जा रहा है, इससे लो-ओल्टेज की समस्या से निजाद मिलेगी। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहु, अगमदास अनंत उपस्थित थे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने समीक्षा बैठक में विभागीय उपलब्धियों और राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जिम्मेदारी से क्रियान्वयन करते हुए इसका लाभ प्रत्येक नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों एवं जमीन संबंधित समस्याओं का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के पूर्व करना सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए पटवारियों के कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यां की समीक्षा करते हुए कार्यां में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत समाग्री उपयोग में लाई जा रही है उसकी गुणवत्ता की जांच करें, इसके बाद ही उपयोग में लाएं। पाईप बिछाने के बाद पानी सीपेज की जांच कर सड़कों का मरम्मत कार्य तत्काल करें। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भेंट मुलाकात के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यां की शिकायत प्राप्त होती है। उन्होंने शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने व्यापारियों द्वारा जीएसटी के संबंध में ज्ञापन पर कहा कि व्यापारियों में इसमें आने वाले कठिनाईयों को दूर करने के लिए कार्यशाला का आयोजन करें और इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने श्रम विभाग के अंतर्गत योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि इसके अंतर्गत अनेक योजनाएं संचालित है, इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। जिससे हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने शक्कर कारखाना के संबंध में जानकारी ली। कारखाना के एमडी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक रिकवरी मिला है। इससे गन्ना उत्पादक किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कारखाने के कर्मचारियों के प्रोत्साहन करने बोनस देने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

नवीनीकृत एवं मरम्मत सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने समीक्षा बैठक में जिले में चल रहे सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकृत सड़कों की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री अकबर के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री श्री सिहदेव ने बोडला विकासखण्ड के तरेगांव जंगल से पचराही मार्ग के सुधार कार्य के लिए सैद्वांतिक सहमति दी। अकबर ने इस मार्ग को लोकनिर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। बैठक में पीएमजीएसवाई सड़क की प्रगतिरत कार्यो की समीक्षा के दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने पीएमजीएसवाई के कुंडा से महली मार्ग की गुणवत्ता विहीन होने की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री सिंह देव ने कहा कि सड़क की गुणवत्ता की कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसी शिकायत है तो शीघ्र उस मार्ग की जांच करे। उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य शासन से स्वीकृत सभी कार्यों की शुभारंभ की जानकारी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को होनी चाहिए।

खरीफ फसल और आगामी धान खरीदी के संबंध में ली जानकारी

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने आगामी धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने जिले में बारदान संग्रहण सहित धान खरीदी केन्द्र और समिति के जानकारी ली। उन्होंने जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद व बीज की उपलब्धता तथा इनके उठाव की जानकारी ली। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 2238 किसानों के खाते में राशि अपूर्ण जानकारी के कारण हस्तांतरित नहीं हो पाई थी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए किसानों के खातों को अपडेट (अद्यतन) करवाकर किसानों के खाते में 02 करोड़ 09 लाख 85 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित की गई।

कवर्धा में 100 बिस्तर शिशु मातृत्व अस्पताल के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने शिशु और मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने कवर्धा में 100 बिस्तर शिशु मातृत्व अस्पताल के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में बताया कि जिले में 06 मेडिकल स्टोर्स संचालित है। अब तक 53 लाख 71 हजार रूपए एमआरपी मूल्य में दवाई का विक्रय किया जा चुका है। इससे 33 हजार 398 उपभोक्ता लाभन्वित हुए है। उन्होंने किसी भी रोग के संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेहतर परिणाम के लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। श्री सिंहदेव ने जिले में संचालित एनआरसी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉकों में एनआरसी के लिए प्रस्ताव भेंजे।

रीपा से अब तक 15 लाख रूपए का लाभ प्राप्त

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने जिले में महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित रीपा में महिला समूह कार्य कर रहें हैं। उनके द्वारा उत्पादित सामाग्री गुणवत्तापूर्ण रहे, जिससे बाजार में अधिक मांग आएगी। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि रीपा से अब तक 15 लाख रूपए का लाभ प्राप्त हुआ है। आगामी समय में इससे और अधिक लाभ प्राप्त होगा। श्री सिंहदेव ने जिले में स्थापित कोदो-कुटकी प्रसंस्करण केन्द्र और मल्टीएक्टीविटी सेंटर में संचालित अजीविका के विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ भौतिक लक्ष्यों का पूर्ति करना नहीं होना चाहिए, बल्कि विभिन्न अजीविका से जुड़े समूहों की आर्थिक प्रगति कितनी हो रही है इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में डीएफओ चुड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM