Advertisement

उपमुख्यमंत्री सिंहदेव और केबिनेट मंत्री अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में हुए शामिल

कवर्धा : उपमुख्यमंत्री सिंहदेव और केबिनेट मंत्री अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए-उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव

प्रदेश सहित कबीरधाम जिले में भरोसे का विकास कार्य हुआ है-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपमुख्यमंत्री तथा कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव और राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर रणवीरपुर में आयोजित भरोसे का किसान सम्मेलन में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री सिहदेव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर पहुँचे जहां नागरिकों ने गर्म जोशी के साथ बीरनमाला से स्वागत किया। भरोसे का किसान सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर की गई। सम्मेलन में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, अर्जुन तिवारी उपस्थित थे। भरोसे के किसान सम्मेलन में कवर्धा, पंडरिया, साजा विधानसभा क्षेत्र के किसान, ग्रामीणजन हजारों की संख्या में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री सिहदेव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार नागरिकों के हित में कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता के भरोसे से ही सभी कार्य पूरे हुए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार बनने के पहले घोषणा पत्र में जो वायदा किया था उसे पूरा ईमानदारी के साथ किया है। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ का बजट 60 हजार करोड़ था जो आज बढ़कर 120 हजार करोड़ रुपया हो गया है। बजट का दुगुना होना मतलब जनता के लिए उतना कार्य करना है। आने वाले समय में इससे और अधिक विकास कार्य किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री सिहदेव ने कहा कि सरकार ने अपना वायदा को निभाते हुए धान की खरीदी 2500 रुपए में किया है। आने वाले समय में 2800 रुपए से अधिक मूल्य में धान की खरीदी की जाएगी। धान के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 9000 रुपए प्रति एकड़ राजीव गांधी न्याय योजना के तहत दिया जा रहा है। पूरे देश में सर्वाधिक मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। वही गन्ना भी सर्वाधिक मूल्य में खरीदी किया जा रहा रहा है। तेंदूपत्ता का मुख्य 4000 प्रति मानक बोरा सर्वाधिक छत्तीसगढ़ राज्य में ही है। प्रदेश में सभी वर्गों के लिए राशन कार्ड बनाए गए है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार ने इलाज का हक दिया है। 60 लाख परिवार को 5 लाख रुपए खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत इलाज दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 20 लाख से राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया गया है।
केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश सहित क्षेत्र में भरोसे का कार्य हुआ है, इस कारण भरोसे का किसान सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के आने के बाद किसानों के खाते में सीधा पैसा डाला गया है। जिससे किसानों की स्थित मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार है राज्य के भूमिहीन श्रमिको को 7 हजार रुपए देकर उसे आत्म संभल बनाया जा रहा है। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है। प्रदेश में 74 लाख से अधिक राशन कार्ड है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 16 प्रकार की लघुवनोपाज की खरीदी समर्थन मूल्य में किया जा रहा लेकिन छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक 65 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य में की जा रही है। इसके लिए 9 पुरस्कार केंद्र से मिला है। इस दौरान उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया।
पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि नई सरकार आने के बाद ऋण माफी, बिजली बिल हॉप योजना, समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया है। जिससे किसान को उसके मेहनत का फल मिला है। किसानों की सुविधा के लिए जन आकांक्षाओं के मांग के अनुरूप नए धान खरीदी केंद्र खोला गया है। जिले में सड़क, महाविद्यालय, आत्मानंद स्कूल की घोषणा के बाद पूरा किया गया है। जिले में लगातार विकास हो रहा है। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, लालजी चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, राजेश शुक्ला, लाल बहादुर चंद्रवंशी सहित हजारों की संख्या मे जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47