Advertisement

घुमंतू मवेशियों को धरपकड़ एवं टैकिंग कार्य और किया जाएगा तेज- डॉक्टर महेंद्र पांडे

घुमंतू मवेशियों को धरपकड़ एवं टैकिंग कार्य और किया जाएगा तेज- डॉक्टर महेंद्र पांडे

गोपाल सिंह विद्रोही/ बिश्रामपुर/-पशु चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क में विचरण करने वाले घुमंतु मवेशियों का धर-पकड़ एवं टैगिंग कार्य प्रारंभ कर दिया गया है

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महेंद्र पांडे ने बताया कि जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के समस्त सड़कों पर घुमंतुक पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं रोकथाम हेतु सड़क पर विचरण करने वाले मवेषी आवारा पशुओं को धरपकड़ अभियान की गति तेज करने का निर्देश मिला है। इस निर्देश को मिलते ही नगर के विभिन्न महोल्ले के पशु पालकों से बात की जा रही है तथा उन्हें समझाएं दी जा रही है कि आप अपने पशुओं को सड़क में लावारिस न‌छोड़े ऐसा करना कानूनन अपराध है ।पशुओं को सड़क में छोड़ना न आप के हित में है और न आम जनता के हित में है। इस तरह की समझाइश पलकों को दी जा रही है । पशु के सड़क में घुमने के कारण दुर्घटना से पशुधन हानि के साथ-साथ जान-माल का भी नुकसान हो सकता है। डॉक्टर महेंद्र पांडे ने पशुपालकों की स्पष्ट कहा कि यदि समझाइश के बावजूद भी अपने पशुओं को सड़क पर छोड़ते है तो आपके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।। कलेक्टर के इस निर्देश पर डॉक्टर महेंद्र पांडे ने नगर पंचायत बिश्रामपुर ,ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर हतपता,गोरखनाथपुर सहित कई ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को पत्र लिखकर पशुओं को धरपकड़ अभियान तेज करने का अपील किया है ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47