Advertisement

Ambikapur : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी को अम्बिकापुर विधानसभा में ओबीसी समाज को टीकट देने हेतु समाज प्रमुख ने सौंपा मांग पत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी को अम्बिकापुर विधानसभा में ओबीसी समाज को टीकट देने हेतु समाज प्रमुख ने सौंपा मांग पत्र …………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरूण साव जी को ओबीसी महासभा (सर्व समाज प्रमुख) अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के संभागीय प्रवक्ता आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में  अम्बिकापुर विधानसभा (क्रमांक-10) में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज के उम्मीदवार को भाजपा से आगामी चुनाव में टिकट दिये जाने मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें उल्लेख किया गया है कि अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्य रूप से यादव समाज, साहू समाज, गुप्ता समाज, रजवार समाज, सोनी समाज, जायसवाल समाज, कुषवाहा समाज, महंत (पनिका) समाज, सोनडीक समाज, कोईरा समाज, कुम्हार समाज, रोनियार समाज, हलवाई समाज, लोहार समाज, कहार समाज, कलवार समाज, गोस्वामी समाज, बारी समाज, नाई समाज सहित अन्य काफी संख्या में ओबीसी समाज के लोग निवासरत हैं तथा छत्तीसगढ़ प्रदेष में कुल 52 प्रतिषत ओबीसी निवासरत् हैं जिसमें से अम्बिकापुर विधानसभा में 66 प्रतिषत ओबीसी समाज के लोग निवासरत हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले कई वर्षों से ओबीसी समाज के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिये जाने एवं उपेक्षित किये जाने पर भारी असंतोष हैं। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव जी विचार कर अम्बिकापुर विधानसभा मे टीकट देने हेतु  आश्वासन दिया गया!! इस दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया! ज्ञापन सौंपते समय प्रदेश महासचिव जनकराम साहू, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा संभाग मनीष दीपक साहू, संभागीय प्रवक्ता सरगुजा संभाग आनंद यादव, प्रदेश संरक्षक मंत राम यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष, साहू समाज संभागीय अध्यक्ष,उपेन्द्र गुप्ता, प्रयाग साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, जयसवाल समाज  से राजेन्द्र जयसवाल, संतोष जायसवाल, परशुराम सोनी, सोनी समाज संभागीय प्रभारी, अशोक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष रौनीयर समाज, रजवाड़े समाज दधिबल राजवाड़े, डा दिप्ती दुरंधर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अनीता साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रामू साहू जिला संरक्षक, अजित नावीक जिला संयोजक, ओबीसी बिलासपुर  ओबीसी समाज के काफी संख्या मे सदस्य एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47