Advertisement

मुख्यमंत्री 9 जून को बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले में 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री 9 जून को बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले में 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
बलौदाबाजार जिले में 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्य तथा महासमुंद जिले के 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायपुर, 8 जून 2021/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जून को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले में लगभग 565 करोड़ रूपए की लागत के 1430 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल इसमें से बलौदाबाजार जिले में 295 करोड़ रूपए की लागत के 1172 कार्यों का और महासमुंद जिले में 270 करोड़ रूपए की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगभग 185 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत के जिन 501 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें प्रमुख रूप से 35 करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से ग्राम अमोदी-मड़वा-पवनी मार्ग में 18.91 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, 34 करोड़ 98 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली 6 ग्रामीण सड़कें, कुल लम्बाई 58.64 किलोमीटर, 18 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लंबी बरपाली-गिरौद-महराजी सड़क, 5 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाला मनोहर दास वैष्णव उत्कृष्ट विद्यालय का भवन, 8 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले रेट्रोफिटिंग के 24 कार्य तथा 87 लाख रूपए की लागत से महिला स्व सहायता समूहों के लिए बनने वाले 29 वर्क शेड के कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री बलौदाबाजार जिले में लगभग 109 करोड़ 23 लाख रूपए के 671 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रमुख रूप से 7 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से असनींद व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार का कार्य, 4 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से निर्मित बुंदेला एनीकट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 8 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से निर्मित बिटकुली खैरा चिचपोल बोरसी सड़क, ग्राम पुरगांव में 2 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से निमलरई रोड़ पर निर्मित वृहद पुल, 2 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से 2.40 किलोमीटर रिसदा से कुकुरदी सड़क पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य और 5 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से जलकी-सिरपुर-बल्दाकछार-कसडोल मार्ग पर भोथाही नाला पर निर्मित पुल शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद जिले में लगभग 221 करोड़ रूपए की लागत के 201 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 36 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से सराईपाली-उमरिया-भंवरपुर-बड़ेसाजापाली मार्ग में 17 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन कार्य, 15 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से आंवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरूपाली मार्ग के 6 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, 11 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से 9 किलोमीटर सिरकों-नवागांव मार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से पुल-पुलिया सहित बनने वाले 5.10 किलोमीटर लंबे बाघामुडा-बांसकाटा-देवरी मार्ग का निर्माण कार्य,11 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से चण्डीडोंगरी जलाशय नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य 8 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से कालीदरहा जलाशय का बांध एवं नहर का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 22 करोड़ रूपए की लागत के 57 कार्य, क्रेडा के माध्यम से 25 गांवों में 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से सोलर ड्यूल पंप संयंत्र स्थापना के कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद जिले में 49 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें प्रमुख रूप से 8 करोड़ 78 लाख रूपए की लागत से पिथौरा में निर्मित 50 बिस्तरों का मातृ शिशु अस्पताल, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महासमुंद चिकित्सालय में 2 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, 69 लाख रूपए ग्राम गढ़सिवनी में निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बागबहरा तथा 4 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड मुख्यालय बसना में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बनाए गए आवास, 21 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित 9 सड़कें शामिल हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47