Advertisement

अम्बिकापुर : प्रदेश तृतीय वर्ग शास0 कर्मचारी संघ सरगुजा द्वारा शिक्षा विभाग में नियम विरूद्ध किए गए पदोन्नति आदेशों को निरस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा- प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव………………

प्रदेश तृतीय वर्ग शास0 कर्मचारी संघ सरगुजा द्वारा शिक्षा विभाग में नियम विरूद्ध किए गए पदोन्नति आदेशों को निरस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा- प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह यादव………………

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक पी.आर. यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चन्द्रा एवं प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष सरगुजा आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री, श्रीमान् प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को कलेक्टर जिला सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के सभी शिक्षा संभाग में संयुक्त संचालकों द्वारा शिक्षकों के पदोन्नति आदेशों में नियम विरूद्ध संशोधन कर व्यापक स्तर पर अनियमितता कर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसके कारण पात्र शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नियम विरूद्ध जारी किये गये संशोधित पदोन्नति आदेशों की जांच शासन द्वारा कराई गई तथा जांच में संयुक्त संचालकों एवं अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को दोषी पाया जाकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। संघ का आग्रह है कि समस्त संशोधित पदोन्नति आदेशों को तत्काल निरस्त कर पुनः काउंसलिंग के माध्यम से पारदर्शिता के साथ पदोन्नति आदेश जारी करने की कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि पात्र शिक्षकों के साथ न्याय हो सके। साथ ही नियम विरूद्ध संशोधित आदेश जारी करने में शामिल तथा छत्तीसगढ़ शासन की छवि को खराब करने वाले समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किया जाए ताकि पात्र शिक्षकों को न्याय मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद सिंह यादव प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष सुधीर राणा, राजेश्वर सिंह, अजय शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष आ जिला सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, संगठन सचिव मुकुंदलाल साहू, सुरेश गायकवाड़, अनिल दास, उत्तम यादव, मुकेश झलरिया, विकास गुप्ता, प्रवीण झा, राकेश पुरी, मैनपाट ब्लॉक अध्यक्ष अम्बरीष कश्यप, अम्बिकापुर तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47