Advertisement

किसान चौपाल का आयोजन 12 जून तक कृषि एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी और सम सामयिक सलाह देने के उद्देश्य से किया जा रहा किसान चौपाल का आयोजन

कवर्धा, 09 जून 2021

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

खरीफ अभियान वर्ष 2021-22 के लिए किसानों को कृषि एवं संबंधित योजनाओं की जानकारी तथा सम सामयिक सलाह देने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में 7 से 12 जून तक किसान चौपाल किया जा रहा हैं।
कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस चौपाल में कृषि विभाग द्वारा बीज, खाद एवं वर्मी कंपोस्ट का उठाव, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभाग द्वारा संचालित योजना एवं अन्य सम सामयिक सलाह दी जाएगी। इसी तरह जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा कृषि ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीज, खाद और वर्मी कम्पोस्ट वितरण संबंधी कार्य किया जाएगा। राजस्व विभाग की जिम्मेदारी होगी कि पटवारी द्वारा अभिलेखों का सत्यापन एव ंबी-1 खसरा, नक्शा उपलब्ध कराए। बीज निगम द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन एवं चैम्पस के आवेदन लेकर एंट्री की जाएगी। शिविर में सहकारी बैंक, व्यावसायिक बैंक, राजस्व विभाग के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक, बीज निगम के प्रबंधक उपस्थित होंगे। मिली जानकारी अनुसार अपने संबंधित अधिनस्थ कर्मचारियों एवं शाखा प्रबंधकों को तदाशय के निर्देश जारी करेंगे तथा शिविर की समय-सारणी उप संचालक कृषि एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगें। शिविर में कोविड 19 से बचाव के लिए दिए गए नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57