Advertisement

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर : मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजनांदगांव में जिला निषाद (केवट) समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन, तीज मिलन, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सामाजिक वृद्धजनों का सम्मान, आंगनबाड़ी, मितानिन, आरोग्य समिती के सदस्यों का सम्मान, सांस्कृतिक व साहित्य तथा वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके साथ ही समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान सामाजिक भवन के लिए 25 लाख एवं डोंगरगांव में सामाजिक भवन के लिए 10 लाख रुपए रुपए दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज के प्रदेश सचिव गिरधर निषाद, राजनादगांव जिलाध्यक्ष द्रुपत निषाद सहित चुम्मन निषाद, भूषण निषाद सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47