Advertisement

आज रायपुर लौटेंगे प्रदेश अध्यक्ष साव, होगा भव्य स्वागत

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शनिवार को दिल्ली से राजधानी रायपुर लैटेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर अरुण साव के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। अरुण साव रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग जिले में सामाजिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद शाम को रायपुर प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज को लेकर बातचीत करेंगे।

दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 7 से 11 अगस्त तक चल रहे संसद सत्र में उपस्थित थे। आज उनके कार्यकाल का 1 साल पूरा हो गया है। इसलिए जब वे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, तब उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत के लिए पहले से ही तैयारियां की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि, बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव को 9 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि, बीते एक वर्षों में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। जैसे गोठान, गोबर, पीएससी, चावल और कोयला घोटाला मामले में आवाज बुलंद की है। इतना ही नहीं महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार को लेकर रैलियां भी निकली है। वहीं युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर आंदोलन किया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47