Advertisement

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में हेल्थ कैंप का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में हेल्थ कैंप का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जयदीप मिश्रा/सूरजपुर/ कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आर. एस.सिंह के मार्गदर्शन में आंखों के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले भर में आवासीय स्कूल छात्रावासों, आश्रमों में संक्रमण की रोकथाम हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. तेरस कंवर एवं सहायक नोडल अधिकारी मुकेश राजवाड़े के द्वारा प्रतिदिन सभी ब्लाकों ब्लाकों से समन्वय कर इस स्थिति पर बराबर नजर बनाए हुए राज्य कार्यालय को रिपोर्टिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय बसदेई में शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेई के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, फार्मासिस्ट प्रियंका घोष, नेत्र सहायक अधिकारी ऋतुराज सिन्हा, मो. इमरान खान के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सावधानी और सतर्क रहने की जरूरत हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। सभी बच्चों का आई चेकअप किया गया। जिसमें 88 बच्चों को कंजेक्टिवाइटिस होना पाया गया। सभी बच्चों को ड्रॉप आवश्यक दवा वितरित की गई। इस अवसर पर बच्चों को जानकारी देते हुए। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है। इस वजह से संक्रमित होने वाले बच्चे लगातार इसके चपेट में आ रहे है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए और लक्षण दिखाई पड़ते ही तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें और अपने आप को आइसोलेट करें। बच्चे जब तक पूरी तरह से ठीक न हो जाएं तब तक स्कूल न जाएं। संक्रमित बच्चे और बड़े सभी काला चश्मा का प्रयोग करें। इसी तरह से जिले के समस्त विकासखंडों में खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा में आश्रम छात्रावासों में शिविर लगाकर बच्चों का परीक्षण कर त्वरित उपचार प्रदान किए जा रहे हैं। शिविर में नेत्र सहायक अधिकारी मारुति नंदन चक्रधारी, अमित चौरसिया, एसपी मिश्रा, ऋतुराज सिन्हा, इमरान खान, दीपक गुप्ता, श्यामलाल चौधरी, मेडिकल टीम एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रों के उपस्थिति में शिविर का सफल आयोजन कर संक्रमण के रोकथाम के समुचित उपाय किए जा रहे है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57