Advertisement

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह 2023 : मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत

रायपुर : स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह 2023 : मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया पुरस्कृत

छत्तीसगढ़ के 07 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 11 अधिकारियों को भारतीय पुलिस पदक, 02 अधिकारियों को गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और एक को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के जिन अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक प्रदान किया उनमें रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, निरीक्षक अश्वनी सिन्हा, निरीक्षक यशवंत श्याम, सहायक उपनिरीक्षक उसारू राम कोर्राम, निरीक्षक उत्तम कुमार और सहायक प्लाटून कमाण्डर शहीद कृष्णपाल सिंह कुशवाहा का नाम शामिल है।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता अजय कुमार यादव, पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक झाडु राम ठाकुर, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू, निरीक्षक कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमाण्डर अर्जुन सिंह ठाकुर, प्लाटून कमाण्डर हरिहर प्रसाद गर्ग, प्लाटून कमाण्डर संजय कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दर लाल पट्टीलिंगम को भारतीय पुलिस पदक से नवाजा गया।
इसी प्रकार गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक नायक नगरसेना श्री शशिभूषण सोनी और कन्हैयालाल साहू को प्रदान किया गया। गुरू घासीदास पुरस्कार प्रधान आरक्षक सुरेश बंजारे, राज्यपाल पुरस्कार प्रधान आरक्षक श्रीमती अंजू सिंह, मुख्यमंत्री पुरस्कार प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार उप निरीक्षक श्रीमती सरिता तिवारी, वीर नारायण सिंह पुरस्कार निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार उप निरीक्षक श्रीमती नीता राजपूत को दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47