Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां हुई शामिल

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल  हरिचंदन को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

समारोह में सांसद  सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  धरमलाल कौशिक, विधायक सर्वश्री अमितेश शुक्ल,  बृजमोहन अग्रवाल,  कुलदीप जुनेजा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  किरणमयी नायक, राज्य औद्योगिक विकास निगम  के अध्यक्ष नंदकुमार साय, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  राजेन्द्र तिवारी, पूर्व सांसद  चन्द्रशेखर साहू, सहित जनप्रतिनिधिगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये रहे उपस्थित 

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वागत समारोह में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, वन विभाग के प्रधान मुख्य वनसंरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव, पुलिस महानिदेशक श्री संजय पिल्ले, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, रेणु जी पिल्लई, राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, राज्य नवाचार आयोेग के अध्यक्ष  विवेक ढांढ, राज्य निर्वाचन आयुक्त  ठाकुर राम सिंह, रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी  एम. के. राउत, राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष  गौतम चौरडिया, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुशील त्रिवेदी, राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी के पूर्व अध्यक्ष  शशांक शर्मा, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ए.टी. दाबके,  भारती बंधु, अनुज शर्मा एवं प्रजापिता ब्रम्हकुमारी विश्वविद्यालय की बहनें, पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी, दिव्यांग बच्चे, एनसीसी के विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

सेना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद 
इसके साथ ही समारोह में राज्यपाल के विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के उपसचिव  दीपक अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय  निशांत कुमार एवं  विवेक शुक्ला, सेना एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47